बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: 86.50% विद्यार्थी सफल, प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: 86.50% विद्यार्थी सफल, प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया, इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। इस वर्ष 12.92 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 86.50% परीक्षार्थी सफल रहे। परीक्षा में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—तीनों संकायों में लड़कियों ने टॉप किया।

साइंस टॉपर: प्रिया जायसवाल

पश्चिम चंपारण (बेतिया) की प्रिया जायसवाल ने 96.8% (484 अंक) के साथ साइंस संकाय में टॉप किया है। प्रिया राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल, हरनाटांड की छात्रा हैं और उनके पिता का नाम संतोष जायसवाल है।

कॉमर्स टॉपर: रौशनी कुमारी

वैशाली जिले के जेएल कॉलेज, हाजीपुर की छात्रा रौशनी कुमारी ने 95% (475 अंक) के साथ कॉमर्स संकाय में टॉप किया है। उनके पिता सुधीर कुमार हैं।

आर्ट्स टॉपर: अंकिता कुमारी

आर्ट्स संकाय में 94.6% (473 अंक) के साथ अंकिता कुमारी टॉपर बनी हैं। वह राजकीयकृत वीएन उच्च विद्यालय, सेहन की छात्रा हैं और उनके पिता अनिल कुमार शर्मा हैं।

रिजल्ट का पूरा विवरण

साइंस में सफलता दर: 89.50%

कॉमर्स में सफलता दर: 94.77%

आर्ट्स में सफलता दर: 82.75%

कुल सफल छात्र-छात्राएं: 11,07,213

असफल परीक्षार्थी: 1,72,869

परीक्षा केंद्रों की संख्या: 1,677

परीक्षा आयोजित: 1 से 15 फरवरी, 2025

परीक्षा में शामिल छात्र: 6,50,466

परीक्षा में शामिल छात्राएं: 6,41,847

रिजल्ट देखने के लिए

विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल का रिजल्ट शानदार रहा, खासकर लड़कियों ने हर संकाय में टॉप करके यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

Views: 35
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

नालंदा : तेज आंधी और बारिश से 96 पंचायतों की फसलें बर्बाद, किसान बेहाल, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नालंदा : तेज आंधी और बारिश से 96 पंचायतों की फसलें बर्बाद, किसान बेहाल, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू
नालंदा। मौसम की बेरुखी ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। नालंदा जिले में गुरुवार...
पटना: फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कुख्यात सोना लूट गैंग से था संबंध पटना।
बेगूसराय: गिरिराज सिंह का तीखा हमला — "ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, कांग्रेस के समय के आतंकवादियों को आज मोदी ला रहे हैं भारत
पटना: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का विवादित बयान — ‘पारिवारिक रंजिश में हत्या अपराध नहीं’, तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा
बेगूसराय: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला बेगूसराय।
लखीसराय: टाउन थाना क्षेत्र से छात्र का अपहरण, 8 घंटे में पुलिस ने कर दिखाया कमाल, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
पटना: IGIMS में घायल छात्र की इलाज के अभाव में मौत, छात्रों का फूटा गुस्सा, डायरेक्टर के आवास के बाहर धरना, कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात