बेगूसराय: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला बेगूसराय।

बेगूसराय: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला  बेगूसराय।

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को बेगूसराय में प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पसमांदा मुसलमानों के विरोध का आरोप लगाया, वहीं राहुल गांधी को ‘राजा की तरह बोलने वाला’ करार दिया।गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव मुसलमानों के हित में बने वक्फ कानून को समाप्त करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि अगर 2025 में बिहार में RJD की सरकार बनती है, तो संशोधित वक्फ बिल को निरस्त कर दिया जाएगा।इस पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "RJD की सरकार बनना ही नहीं है। संसद से जो कानून पास होता है, वह पूरे देश में लागू होता है। तेजस्वी यादव नहीं चाहते कि गरीब मुसलमानों और खासकर पसमांदा मुसलमानों को उनका अधिकार मिले। तेजस्वी सिर्फ अपने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। इसलिए वह कुछ भी बोलते रहते हैं और जनता को गुमराह करते हैं।"उन्होंने आगे कहा कि वक्फ कानून इसलिए बना है ताकि मुसलमानों को, खासकर महिलाओं और पिछड़े तबके के लोगों को उनका हक मिल सके। तेजस्वी यादव इन वर्गों के विरोधी हैं।

राहुल गांधी को बताया ‘राजा की औलाद’

राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वो क्या बोलते हैं। वो राजा के घर में जन्मे हैं और राजा की तरह जो मन में आता है बोलते हैं।" उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जनगणना को लेकर उठाए गए सवाल भी भ्रम फैलाने वाले हैं।गिरिराज सिंह ने यह भी जोड़ा कि बिहार सहित कई राज्यों में पहले ही जनगणना हो चुकी है, फिर राहुल गांधी किस बात की बात कर रहे हैं, ये उन्हें खुद भी नहीं पता।राहुल गांधी की बेगूसराय यात्रा पर भी गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "बेगूसराय राजनीतिक और औद्योगिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण जगह है। राहुल गांधी यहां सिर्फ 45 मिनट की यात्रा करके परिवर्तन की बात कर रहे हैं। ये केवल नौटंकी है।"गिरिराज ने याद दिलाया कि 1985 में राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने बेगूसराय की धरती से पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का वादा किया था, लेकिन वो कभी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेट्रोकेमिकल प्लांट पर काम हो रहा है और 25 हजार करोड़ का निवेश भी हो रहा है।"

कन्हैया कुमार पर भी ली चुटकी

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को बेगूसराय से चेहरा बनाने की अटकलों पर गिरिराज सिंह ने कहा, "जिसको बनाना है बनाएं, हमको उससे क्या।" उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।इस पूरे बयानबाजी से एक बार फिर बिहार की सियासत गरमा गई है और आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ता नजर आ रहा है।

 
 
Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

बिहार – ‘महिला संवाद’ अभियान की बड़ शुरुआत, नीतीश कुमार ने दिखाई 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी, 70 हजार जगहों पर होंगे कार्यक्रम  पटना। बिहार – ‘महिला संवाद’ अभियान की बड़ शुरुआत, नीतीश कुमार ने दिखाई 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी, 70 हजार जगहों पर होंगे कार्यक्रम पटना।
बिहार । शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘महिला संवाद’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के...
बिहार – विधानसभा चुनाव से पहले पटना में पोस्टर वॉर तेज, नीतीश कुमार पर सीधा हमला, जवाब में दिखा विकास का प्रचार
जेपी गंगा पथ में दरार नहीं, सामान्य इंजीनियरिंग ज्वाइंट: मंत्री नितिन नवीन
पटना में बैंक कर्मचारी से दुष्कर्म की कोशिश, ब्रांच हेड पर मामला दर्ज
गया: 50 हजार के इनामी बदमाश धर्मेन्द्र पासवान गिरफ्तार, हत्या-डकैती सहित कई मामलों में था वांछित
मुजफ्फरपुर: दलित बस्ती में भीषण अग्निकांड, चार मासूमों समेत पांच की मौत, 15 बच्चे अब भी लापता
तिलक समारोह में गोलियों की गूंज: जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक गंभीर रूप से घायल