

आरा – तनिष्क शोरूम लूटकांड: बंगाल की जेल से लाए गए दो कुख्यात, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए, अब तक 15 की गिरफ्तारी

आरा। तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में पुलिस ने दो और कुख्यात आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल में बंद वैशाली जिले के मंझौली निवासी चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और बक्सर जिले के दुल्लहपुर गांव निवासी ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में आरा लाया गया।इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कोर्ट में इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी है, जिस पर फैसला शुक्रवार को होगा।
अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी
तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अररिया के सूरज मंडल, वैशाली के सुमित उर्फ प्रिंस, अमित कुमार, अभिमन्यु उर्फ खेदू उर्फ पगला के अलावा लाइनर विशाल सिंह, रिसीवर कुणाल, विशाल गुप्ता, सूरज सिंह आदि शामिल हैं।इस लूटकांड में शामिल अररिया का चुनमुन झा 22 मार्च को मुठभेड़ में मारा जा चुका है। जबकि पुलिस को अभी भी राॅकी उर्फ राजा, एक अन्य प्रिंस और बाबा समेत चार से पांच अपराधियों की तलाश है। STF और स्थानीय पुलिस की टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अब तक गहनों से भरे दो बैग बरामद किए गए हैं, जिनमें लगभग 500 ग्राम सोना था। हालांकि तीसरा थैला अब भी लुटेरों के पास बताया जा रहा है, जिसमें आधे से ज्यादा लूटा गया सोना मौजूद है।
10 मार्च को हुई थी लूट, 10 करोड़ के जेवरात ले गए थे अपराधी
गौरतलब है कि 10 मार्च को आरा शहर के एक प्रमुख इलाके में स्थित तनिष्क शोरूम में सात की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया था। शोरूम से करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए गए थे। यह घटना पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी और पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी थी।अब पुलिस इस केस की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
About The Author

Journalist
BIHAR - JHARKHAND
मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है।
Related Posts
Latest News
