

वैशाली: सौतेले बेटे की पिटाई के बाद पति की डांट से आहत महिला ने की खुदकुशी

वैशाली। जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब महिला ने अपने सौतेले बेटे की पिटाई की, जिसकी शिकायत लड़के ने अपने पिता से कर दी। इस पर नाराज पति ने पत्नी को फोन पर डांट लगाई, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।मृतका की पहचान मझौली गांव निवासी मधुरेश राय की 28 वर्षीय पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मधुरेश राय की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी से एक बेटा है, जो उसी के साथ रहता था। ब्यूटी कुमारी का मायका समस्तीपुर में है और उसके दो बच्चे हैं। उसका पति प्रदेश में रहकर एक कंपनी में काम करता है।
फोन पर हुआ था विवाद
स्थानीय। लोगों के मुताबिक, ब्यूटी कुमारी ने अपने सौतेले बेटे को किसी बात पर पीटा था। लड़के ने इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी। इस पर पिता ने ब्यूटी को फोन कर डांट लगाई। इसी से आहत होकर उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।बिदुपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
About The Author

Journalist
BIHAR - JHARKHAND
मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है।
Related Posts
Latest News
