गया: 11 वर्षों से फरार नक्सली राजेश यादव गिरफ्तार

गया: 11 वर्षों से फरार नक्सली राजेश यादव गिरफ्तार

गया। पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में 11 वर्षों से फरार नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश यादव पर 1 लाख रुपए का इनाम था और वह कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पकड़े गए नक्सली से टिकारी अनुमंडल की पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी पुष्टि SDPO एसके चंचल ने की है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर जानकारी हासिल की कि राजेश यादव महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव, निवासी नेवधी, थाना कोंच, जिला गया बताया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बिहार लाया गया।

नक्सली गतिविधियां और आरोप

राजेश यादव पर आरोप है कि उसने 2014 में सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए नक्सलियों के साथ मिलकर डुमरिया थाना क्षेत्र में एक डायनोपैक मशीन में आग लगा दी थी और मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद से वह फरार था। इसके अलावा, राजेश यादव पर कई अन्य संगीन आरोप भी हैं, जिनमें कोंच और अलीपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामले शामिल हैं।

दर्ज मामले

राजेश यादव पर कोंच थाने में कई गंभीर मामलों में आरोप हैं, जिनमें:कोंच थाना कांड संख्या-05/14 (15.01.2014) - आईपीसी की धारा 147, 149, 427, 435, 506, 17 सीएलए एक्ट और यूएपीए एक्ट के तहत।कोंच थाना कांड संख्या-91/14 (30.06.2014) - उपरोक्त धाराओं के तहत।कोंच थाना कांड संख्या-98/14 (14.07.2014) - आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराएं।अलीपुर थाना कांड संख्या-41/14 (24.07.2014) - धारा 121(ए), 384 और 17 सीएलए एक्ट के तहत।पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सली संगठन के नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। पुलिस ने नक्सलियों के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी रखा है।

 
 
Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, उज्ज्वला लाभार्थियों को भी झटका दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, उज्ज्वला लाभार्थियों को भी झटका
नई दिल्ली।  आज आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में मिला है। सोमवार, 7...
पटना: शादी वाले घर में मातम, गंगा में नहाने गए 8 युवक डूबे, 3 की मौत, 5 को बचाया गया
बेगूसराय: भाजपा नेता की बेटी पर रात में घर के अंदर एसिड अटैक, 20 प्रतिशत झुलसी, दो संदिग्ध हिरासत में
बिहार – मौसम में बड़ बदलाव, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, गर्मी से राहत पर किसानों को भी चेतावनी
समस्तीपुर : प्राइमरी स्कूल की BPSC शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया : रामनवमी की रात कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या, बाइक छीनकर फरार हुए बदमाश, इलाके में सनसनी
बिहार: रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, 62 कंपनियों की तैनाती, हर जिले में हाई अलर्ट