

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अडाणी की मुलाकात, निवेश और परियोजनाओं पर चर्चा

रांची। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और ग्रुप के एमडी राजेश अडाणी शुक्रवार शाम अचानक रांची पहुंचे। वे सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय गए, जहां उनकी मुलाकात लगभग दो घंटे तक चली। इस बैठक को झारखंड में अडाणी ग्रुप के निवेश और परियोजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी और सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे। झारखंड में अडाणी ग्रुप के गोड्डा पावर प्लांट, हजारीबाग के गोंदलपुरा कोल ब्लॉक और प्रस्तावित सीमेंट प्लांट जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं।
गोंदलपुरा कोल ब्लॉक पर चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में गोंदलपुरा कोल ब्लॉक प्रोजेक्ट से जुड़ी अड़चनों को दूर करने का अनुरोध किया गया। यह प्रोजेक्ट झारखंड में अडाणी ग्रुप के प्रमुख निवेशों में शामिल है, लेकिन इसके लिए चिह्नित 513.18 हेक्टेयर भूमि में 200 हेक्टेयर से अधिक फॉरेस्ट लैंड होने के कारण विवाद चल रहा है। अडाणी ग्रुप को यह कोल ब्लॉक नवंबर 2020 में आवंटित हुआ था, जिसमें अनुमानित 17.6 करोड़ टन कोयला है। इस प्रोजेक्ट के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने को लेकर बातचीत की गई।
गोड्डा पावर प्लांट और बिजली आपूर्ति पर चर्चा
अडाणी ग्रुप का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गोड्डा पावर प्लांट है, जहां से 1600 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। यहां से बिजली बांग्लादेश को भेजी जाती है, लेकिन झारखंड सरकार को 400 मेगावाट बिजली मिलनी है, जिसका लाभ अब तक नहीं मिल सका है। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई। कंपनी ने सरकार को आश्वासन दिया कि झारखंड के हिस्से की बिजली वह अपने किसी भी प्लांट से देने के लिए तैयार है। राज्य सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी।
सीमेंट प्लांट को लेकर भी चर्चा
इसके अलावा, गोड्डा में प्रस्तावित सीमेंट प्लांट को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान राज्य सरकार और अडाणी ग्रुप के बीच विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने पर विचार किया गया। अडाणी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अचानक हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
About The Author

Journalist
BIHAR - JHARKHAND
मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है।
Related Posts
Latest News
