झारखंड के नए DGP बने अजय सिंह

चुनाव आयोग ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को पद से हटाया

झारखंड के नए DGP बने अजय सिंह

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले, चुनाव आयोग ने राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अनुराग गुप्ता की जगह उनके रैंक के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को यह प्रभार सौंपा जाए। आयोग ने शाम 7 बजे तक कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है। इससे पहले, चुनाव आयोग के निर्देश पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को भी हटाया जा चुका है, और उनके स्थान पर वरुण रंजन को नियुक्त किया गया है। हालांकि, अनुराग गुप्ता को हटाने को लेकर राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि उन्हें तीन महीने पहले ही झारखंड का DGP नियुक्त किया गया था।

अनुराग गुप्ता की अब तक की सेवा

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को 26 जुलाई 2024 को झारखंड का DGP बनाया गया था। वे इस पद पर रहते हुए एसीबी और सीआईडी के डीजी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2022 में उन्हें डीजी रैंक प्राप्त हुआ था, जिसके बाद उन्हें डीजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

जीतन राम मांझी ने एनआरसी के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का समर्थन किया, कहा- घुसपैठियों से देश को खतरा जीतन राम मांझी ने एनआरसी के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का समर्थन किया, कहा- घुसपैठियों से देश को खतरा
गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के एनआरसी...
प. चंपारण: VTR में जंगल सफारी का शुभारंभ, पर्यटकों को रोमांचक अनुभव
किशनगंज: सिलेंडर ब्लास्ट से पांच बच्चे झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी
औरंगाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप
राजस्थान:बस की टक्कर से टेम्पो में सवार 12 लोगों की दर्दनाक मौत
5 राज्यों में 7 एयरपोर्ट परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन आज
छतरपुर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज, प्रत्याशियों में असमंजस