रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

रांची। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय रतन टाटा ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां दोपहर 3:30 बजे तक लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस संबंध में घोषणा करते हुए, राज्य में एक दिन के राजकीय शोक का भी ऐलान किया है।

झारखंड में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित

रतन टाटा के निधन पर झारखंड सरकार ने भी गुरुवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रध्वज आधे झुके रहेंगे और सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दो पोस्ट साझा किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मरांग बुरु रतन टाटा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें," जबकि दूसरे में उन्होंने रतन टाटा के झारखंड के विकास में दिए योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर एकदिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। रतन टाटा के निधन से भारत ने एक महान उद्योगपति और समाजसेवी को खो दिया है, जिन्होंने झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व पटल पर पहचान दिलाई थी।

Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष...
गया: अवैध बालू परिवहन में 3 गिरफ्तार, एसएसपी की कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप
धनबाद: सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी का निधन, शोक की लहर
IAS संजीव हंस के पटना और दिल्ली के ठिकानों पर ED की छापेमारी
झारखंड कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 18 अक्टूबर को रांची में
सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, रेल मंत्री ने की तारीफ
जहरीली शराब कांड: सीएम नीतीश कुमार का सख्त रुख, DGP को दिया कड़ा निर्देश