झारखंड में आज होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा, लगेगी आदर्श आचार संहिता

 झारखंड में आज होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा, लगेगी आदर्श आचार संहिता

रांची। झारखंड में आज विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा होने जा रही है। चुनाव आयोग की ओर से दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है, जिसमें झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

विधानसभा का कार्यकाल और चुनावी तैयारी

झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को पूरा हो रहा है। पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था, जिसमें चुनावी तैयारियों का जायजा लिया गया था। विभिन्न राजनीतिक दलों से फीडबैक लेकर चुनाव की तारीखों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राज्य के कई नेताओं ने दीपावली, छठ और झारखंड राज्य गठन दिवस (15 नवंबर) के मद्देनज़र चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस आधार पर माना जा रहा है कि झारखंड में इस बार अधिकतम तीन चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। 2019 में यहां पांच चरणों में मतदान हुआ था, लेकिन इस बार कम चरणों में चुनाव की संभावना है।

आदर्श आचार संहिता का प्रभाव

चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे सरकारी योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और किसी भी नई योजना की घोषणा पर रोक लग जाएगी। सरकारी अधिकारियों पर भी चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी रहेगी, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो जाएगी। सभी प्रमुख दलों ने चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। जनता से जुड़ने और अपने एजेंडे को सामने लाने के लिए दलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। अब देखना यह होगा कि किस दल का चुनावी गणित सटीक बैठता है और जनता का विश्वास किसे मिलता है।

Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष...
गया: अवैध बालू परिवहन में 3 गिरफ्तार, एसएसपी की कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप
धनबाद: सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी का निधन, शोक की लहर
IAS संजीव हंस के पटना और दिल्ली के ठिकानों पर ED की छापेमारी
झारखंड कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 18 अक्टूबर को रांची में
सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, रेल मंत्री ने की तारीफ
जहरीली शराब कांड: सीएम नीतीश कुमार का सख्त रुख, DGP को दिया कड़ा निर्देश