पूर्णिया: 3 लाख के इनामी डकैत बाबर का एनकाउंटर

पूर्णिया: 3 लाख के इनामी डकैत बाबर का एनकाउंटर

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में पुलिस और STF की जॉइंट ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड डकैत मोहम्मद बाबर को मार गिराया गया है। कुख्यात डकैत बाबर पर बिहार और पश्चिम बंगाल में 18 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। एनकाउंटर की यह घटना देर रात करीब 2 बजे अमौर इलाके के एक धान के खेत में हुई।

 लंबे समय से थी तलाश

मोहम्मद बाबर मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला था। उस पर डकैती, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों के कई मामले दर्ज थे, जिनके चलते बिहार और बंगाल की पुलिस कई वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस और STF की टीम को उसके आतंक से निपटने में काफी मुश्किलें हो रही थीं, लेकिन आखिरकार उसे इस संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया गया।

ऑपरेशन के बाद पुलिस का बयान

एनकाउंटर के बाद बाबर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया के GMCH अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल पर सदर SDPO पुष्कर कुमार, केहाट थाना अध्यक्ष कौशल कुमार, सदर थाना अध्यक्ष राजीव लाल, मरंगा थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह और STF की टीम के कई सदस्य मौजूद थे।

भागलपुर ब्लास्ट मामले में भी था आरोपी

मोहम्मद बाबर को भागलपुर के चर्चित ब्लास्ट मामले में भी आरोपी पाया गया था। 24 जून 2023 को भागलपुर के हुसैनाबाद के कुरैशी टोला में एक धमाका हुआ था, जिसमें 17 साल के एक युवक की मौत हो गई थी और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद बाबर फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था।एनकाउंटर के बाद GMCH के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और STF के जवान तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष...
गया: अवैध बालू परिवहन में 3 गिरफ्तार, एसएसपी की कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप
धनबाद: सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी का निधन, शोक की लहर
IAS संजीव हंस के पटना और दिल्ली के ठिकानों पर ED की छापेमारी
झारखंड कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 18 अक्टूबर को रांची में
सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, रेल मंत्री ने की तारीफ
जहरीली शराब कांड: सीएम नीतीश कुमार का सख्त रुख, DGP को दिया कड़ा निर्देश