निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही बिहार समेत 15 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का एलान

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही बिहार समेत 15 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का एलान

दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव शेड्यूल क साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में उप-चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावों की तारीख का एलान किया है।

उपचुनाव की तारीखें:
  • उत्तर प्रदेश और बिहार में : 13 नवंबर को उपचुनाव, परिणाम 23 नवंबर को।
  • केरल: वायनाड लोकसभा सीट और 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को।
  • महाराष्ट्र: नांदेड़ और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव।
उपचुनाव की सीटें:
राज्य सीट संख्या तिथि
असम 5 13 नवंबर 2024
बिहार 4 13 नवंबर 2024
छत्तीसगढ़ 1 13 नवंबर 2024
गुजरात 1 13 नवंबर 2024
कर्नाटक 3 13 नवंबर 2024
केरल 3 13 नवंबर 2024
मध्य प्रदेश 2 13 नवंबर 2024
महाराष्ट्र 1 20 नवंबर 2024
मेघालय 2 13 नवंबर 2024
पंजाब 4 13 नवंबर 2024
राजस्थान 7 13 नवंबर 2024
सिक्किम 2 13 नवंबर 2024
उत्तर प्रदेश 9 13 नवंबर 2024
उत्तराखंड 1 20 नवंबर 2024
पश्चिम बंगाल 6 13 नवंबर 2024
वायनाड में उपचुनाव:
  • वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, 23 नवंबर को मतगणना होगी।
  • यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का ऐलान किया है।
निर्वाचन आयोग की तैयारी:
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं।
  • महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) और महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, राकांपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना) के बीच होगा।
  • झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन और एनडीए (भाजपा, जद (यू), एजेएसयू) के बीच मुकाबला होगा।
आदर्श आचार संहिता:
  • चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष...
गया: अवैध बालू परिवहन में 3 गिरफ्तार, एसएसपी की कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप
धनबाद: सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी का निधन, शोक की लहर
IAS संजीव हंस के पटना और दिल्ली के ठिकानों पर ED की छापेमारी
झारखंड कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 18 अक्टूबर को रांची में
सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, रेल मंत्री ने की तारीफ
जहरीली शराब कांड: सीएम नीतीश कुमार का सख्त रुख, DGP को दिया कड़ा निर्देश