जीतन राम मांझी ने एनआरसी के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का समर्थन किया, कहा- घुसपैठियों से देश को खतरा

जीतन राम मांझी ने एनआरसी के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का समर्थन किया, कहा- घुसपैठियों से देश को खतरा

गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) से जुड़े बयान का समर्थन किया। मांझी ने कहा कि घुसपैठियों से देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा है और इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। गया शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मांझी ने कहा कि एनआरसी की मांग जायज है और 1971 के बाद आए घुसपैठियों की सख्त जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर, असम और बिहार के सीमांचल इलाके में बड़ी संख्या में घुसपैठियों का होना चिंता का विषय है। मांझी ने बिहार में करोड़ों बांग्लादेशियों की उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये आपराधिक तत्व हैं और इनसे देश को खतरा है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह इस मामले में सही सोच रखते हैं। शक्ति सिंह द्वारा परिवारवाद के आरोप पर पलटवार करते हुए मांझी ने कहा कि राजद नेताओं के परिवार को नजरअंदाज कर सिर्फ सस्ती राजनीति की जा रही है। उन्होंने इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में अपनी पत्नी दीपा मांझी की 200 प्रतिशत जीत का भरोसा जताया। दीपा मांझी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हम पार्टी से इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।

Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Related Posts

Advertisement

Latest News

जीतन राम मांझी ने एनआरसी के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का समर्थन किया, कहा- घुसपैठियों से देश को खतरा जीतन राम मांझी ने एनआरसी के मुद्दे पर गिरिराज सिंह का समर्थन किया, कहा- घुसपैठियों से देश को खतरा
गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के एनआरसी...
प. चंपारण: VTR में जंगल सफारी का शुभारंभ, पर्यटकों को रोमांचक अनुभव
किशनगंज: सिलेंडर ब्लास्ट से पांच बच्चे झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी
औरंगाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप
राजस्थान:बस की टक्कर से टेम्पो में सवार 12 लोगों की दर्दनाक मौत
5 राज्यों में 7 एयरपोर्ट परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन आज
छतरपुर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज, प्रत्याशियों में असमंजस