केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात

दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बजट 2025 से पहले बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वेतन में संशोधन के लिए आयोग का गठन जल्द शुरू होगा।

वेतन में होगी बड़ी बढ़ोतरी

8वें वेतन आयोग के गठन से देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला राहतभरा है।

महंगाई भत्ता 53% तक पहुंचा

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 53% तक पहुंच चुका है। इससे पहले, संसद में जब वेतन आयोग से जुड़े सवाल उठाए गए थे, तो सरकार ने कोई प्रस्ताव न होने की बात कही थी।

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले के बाद 8वें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो कर्मचारियों की सैलरी में संशोधन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों में खुशी की लहर है। यह निर्णय महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच उनके लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।

Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को ब्रेन स्ट्रोक, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को ब्रेन स्ट्रोक, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के...
अमूल दूध हुआ 1 रुपए सस्ता, नई कीमतें 24 जनवरी से लागू
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह का आयोजन
औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
महाराष्ट्र: भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 कर्मचारियों की मौत, कई घायल
आरा में ट्रक-ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत
मोकामा में गैंगवार का तांडव: अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग में बढ़ती अदावत, फिर चली गोलियां