झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार ने अभिभाषण दिया और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने सदन से राज्य की तरक्की में रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। साथ ही, राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

राज्यपाल के संबोधन के दौरान विपक्ष का हंगामा

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। खासकर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की बात पर जोरदार विरोध जताया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

27 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 3 मार्च को पेश होगा बजट

इस बार झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा।

  • 3 मार्च को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे।
  • 27 फरवरी को 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट को सदन में रखा जाएगा।
  • 28 फरवरी को तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू

बजट सत्र के दौरान किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा-163) लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 24 फरवरी सुबह 8 बजे से 27 मार्च रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। रैली, जुलूस, प्रदर्शन और घेराव पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पेपर लीक और JPSC पर सरकार को घेरेगी भाजपा

हालांकि भाजपा इस बार बगैर नेता प्रतिपक्ष के बजट सत्र में शामिल होगी, लेकिन सरकार पर हमलावर रहेगी।

  • जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी और मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक कांड पर भाजपा सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बना चुकी है।
  • इस मुद्दे पर रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहे।
  • भाजपा ने अब तक नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक और सचेतक के नाम तय नहीं किए हैं।
बजट सत्र का विस्तृत कार्यक्रम
  • 25 फरवरी: प्रश्नकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा।
  • 26 फरवरी: महाशिवरात्रि के कारण सदन स्थगित।
  • 27 फरवरी: तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
  • 28 फरवरी: अनुपूरक बजट पर चर्चा और विनियोग विधेयक पारित।
  • 3 मार्च: वर्ष 2025-26 का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
  • 4 मार्च: बजट पर सामान्य चर्चा।
  • 5 से 7 मार्च: विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा।
  • 8 और 9 मार्च: शनिवार और रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी।
  • 10 और 11 मार्च: अनुदान मांग पर आगे की चर्चा।
  • 12 से 16 मार्च: होली और अन्य अवकाश के कारण सदन स्थगित रहेगा।
  • 17 से 21 मार्च: विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा।
बजट सत्र में गरमाएंगे बड़े मुद्दे
  • पेपर लीक घोटाला
  • जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी
  • राज्य में भ्रष्टाचार के आरोप
  • कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे

झारखंड विधानसभा का यह बजट सत्र हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने के लिए तैयार है, वहीं सरकार अपने कामकाज और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए इस मंच का इस्तेमाल करेगी।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts