पटना: आज शाम 4 बजे होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP के 5 और JDU के 2 मंत्री लेंगे शपथ

पटना: आज शाम 4 बजे होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP के 5 और JDU के 2 मंत्री लेंगे शपथ

पटना। बिहार में आज शाम 4 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसे लेकर राजभवन को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

BJP और JDU से 7 नए मंत्री होंगे शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, जिनमें BJP से 5 और JDU से 2 मंत्री होंगे। मंगलवार को दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद इस फैसले पर मुहर लगी। बैठक में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद थे।

दिलीप जायसवाल का इस्तीफा

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद का फॉर्मूला लागू है, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह किन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करें।" उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि राजस्व विभाग में डिजिटल सर्वे का बड़ा काम किया गया, जिसमें 14 करोड़ दस्तावेजों को डिजिटल किया गया।

किन चेहरों को मिल सकती है जगह?
  • पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और अनिल शर्मा में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।
  • पिछड़े वर्ग से नवल किशोर यादव को मौका मिलने की संभावना है।
  • एक महिला मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जिसमें कविता देवी का नाम सामने आ रहा है।
दो विभागों वाले मंत्रियों से हटाया जा सकता है एक विभाग

जिन मंत्रियों के पास दो या अधिक विभाग हैं, उनसे एक विभाग वापस लिया जा सकता है और नए मंत्रियों को दिया जाएगा। कुछ बड़े चेहरों से भी विभागों की कटौती हो सकती है।

जातीय संतुलन साधने की कोशिश
  • अगड़ी जातियों से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें राजपूत और भूमिहार समुदाय के प्रतिनिधि हो सकते हैं।
  • अति पिछड़ा वर्ग से दो मंत्री, जिनमें तेली जाति से एक मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
  • पिछड़ा वर्ग से भी एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जिनमें कुर्मी और कुशवाहा समुदाय के नेता हो सकते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार को 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। सभी नए मंत्री आज शाम 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे।

Views: 0
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

पटना: पबजी विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या पटना: पबजी विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या
पटना। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पबजी गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त...
ओबरा: पैक्स गोदाम और स्कूल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में
लातेहार: टोरी ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह
लातेहार: बकरी चोरी के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
हजारीबाग: NTPC के अधिकारी गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा- 'नारी शक्ति को नमन'
गया: ओटीए में पहली बार एसएससी टेक्निकल कोर्स पूरा कर अफसर बने 161 कैडेट्स