औरंगाबाद : जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा, योजनाओं की दी गई जानकारी

औरंगाबाद :  जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा, योजनाओं की दी गई जानकारी

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना और उनकी अपेक्षाओं को समझना रहा।

महिला संवाद का आयोजन औरंगाबाद प्रखंड के कर्मा भगवान, देव प्रखंड के बनुआ, हसपुरा के पुरहारा, कुटुम्बा के पिपरा बगाही और मदनपुर के दधपी जैसे कई पंचायतों में किया गया, जहां लगभग सात हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, नली-गली योजना, हर घर नल योजना, जीविका, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, बाल विकास योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। जानकारी ऑडियो-विजुअल माध्यमों और लीफलेट्स के जरिये प्रदान की गई, जिससे महिलाएं आसानी से योजनाओं को समझ सकें।

महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और यह पूछा गया कि वे सरकार से किन-किन प्रकार की अपेक्षाएं रखती हैं। उनके द्वारा दिए गए सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता के अनुसार दस्तावेजीकरण किया गया, जिसे बाद में जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि इन मुद्दों पर नीतिगत निर्णय लिए जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं जैसे संजू देवी, कलावती देवी, सकुंती देवी, लालमुन्नी देवी और खुशबू कुमारी ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से कैसे उन्हें आर्थिक संबल मिला, उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ और वे अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND