औरंगाबाद: चार किसानों के खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

औरंगाबाद: चार किसानों के खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र स्थित वर्मा गांव में बुधवार को चार किसानों के खलिहान में भीषण आग लग गई। इस आग में खलिहान में रखा पुआल जलकर राख हो गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। प्रभावित किसानों में शिव महतो, सत्येंद्र मेहता, रामराज साव और रामस्वरूप साव शामिल हैं। गांव में अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को सूचना दी। तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद कुटुंबा पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचती, तब तक खलिहान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पंचायत समिति सदस्य अजय मेहता ने बताया कि अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो अन्य किसानों के खलिहान भी आग की चपेट में आ सकते थे।

किसानों को भारी नुकसान, मवेशियों के लिए चारा नहीं बचा

घटना के बाद किसानों ने बताया कि धान कटाई के बाद उन्होंने पुआल को खलिहान में ही रखा था, ताकि बाद में इसे कुट्टी कटवाकर मवेशियों के चारे के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन आग लगने के कारण अब उनके पास मवेशियों को खिलाने के लिए चारा भी नहीं बचा। इस घटना में किसानों को लगभग 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रशासन ने किया मुआवजे का आश्वासन

घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी किसान ने लिखित शिकायत नहीं दी है। आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अंचल अधिकारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर किसानों को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और सरकारी प्रावधान के अनुसार उन्हें मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Views: 0
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

पटना: पबजी विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या पटना: पबजी विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या
पटना। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पबजी गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त...
ओबरा: पैक्स गोदाम और स्कूल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में
लातेहार: टोरी ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह
लातेहार: बकरी चोरी के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
हजारीबाग: NTPC के अधिकारी गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा- 'नारी शक्ति को नमन'
गया: ओटीए में पहली बार एसएससी टेक्निकल कोर्स पूरा कर अफसर बने 161 कैडेट्स