

औरंगाबाद: 10 लाख रुपए दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर शव जलाया, तीन हिरासत में
औरंगाबाद। औरंगाबाद में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय शिवानी, पत्नी संतोष साव, के रूप में हुई है। महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि हत्या के बाद शव को चोरी-छिपे जला दिया गया, ताकि कोई सबूत न बचे।
शादी के बाद बदला ससुराल का रवैया
शिवानी की शादी चार साल पहले संतोष साव से हुई थी। शादी के समय संतोष बेरोजगार था, लेकिन एक साल बाद उसकी रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी लग गई। इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मायके से पैसे न मिलने पर शिवानी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
रात में हत्या कर जला दिया शव
घटना गुरुवार रात फीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में हुई। शुक्रवार देर शाम शिवानी की मां शिवरतिया देवी ने गोह थाना क्षेत्र के रफीगंज थाने में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे शादी के अगुआ सुनील साव ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उनके पति शिव साव रात में ही कोटवारा पहुंचे, जहां उन्हें घटना की सच्चाई पता चली।
परिवार का आरोप: पूरी ससुराल ने रची साजिश
शिवानी की मां का आरोप है कि उनके दामाद संतोष साव, ससुर पन्ना साव, हीरालाल साव, महेंद्र साव, मंजू देवी, सरोजिया देवी और पन्ना साव की बड़ी बहू ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को गुप्त रूप से जला दिया।
भाई ने कहा- नौकरी लगते ही बदल गया पति का व्यवहार
शिवानी के ममेरे भाई चिंटू ने बताया कि रेलवे में नौकरी लगने के बाद संतोष साव और उसके परिवार का रवैया पूरी तरह बदल गया। वे बार-बार 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, न मिलने पर उन्होंने शिवानी की हत्या कर दी।
तीन लोग हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
गोह थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतका के ससुर पन्ना साव, अगुआ सुनील साव और चंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
About The Author

Journalist
BIHAR - JHARKHAND
मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है।